आर्थिक कार्य विभाग

महिला कर्मचारियों की यौन उत्पीड़न की शिकायतों पर विचार करने के लिए आर्थिक कार्य विभाग (मुख्य) में शिकायत समिति का गठन (248 KB)PDF File Opens in a new window

आर्थिक कार्य विभाग देश की आर्थिक नीतियों और कार्यक्रमों,जिनका आर्थिक प्रबंधन के आंतरिक और वैदेशिक पहलुओं से संबंध होता है,को तैयार करने और उन्हें मॉनीटर करने के लिए केन्द्र सरकार की नोडल एजेंसी है। इस विभाग का एक प्रमुख उत्तरदायित्व प्रति वर्ष केन्द्रीय बजट (External Website that opens in a new window) (रेलवे बजट को छोड़कर)तैयार करना है। अन्य प्रमुख कार्यों में निम्नलिखित शामिल हैं:

  • राजकोषीय नीति और लोक वित्त, मुद्रास्फीति, लोक ऋण प्रबंधन और स्टॉक एक्सचेंजों सहित पूंजी बाजार के कामकाज से संबंधित मुद्दों सहित बृहत आर्थिक नीतियों का निर्माण और मॉनीटरिंग। इस संदर्भ में, यह कराधान, बाजार उधारों और लघु बचत संग्रहण के माध्यम से आंतरिक संसाधनों को जुटाने हेतु अर्थोपाय के कार्य को देखता है;
  • बहुपक्षीय और द्विपक्षीय सरकारी विकास सहायता, विदेशों से सरकारी उधारों, विदेशी निवेशों के माध्यम से विदेशी संसाधनों की मॉनीटरिंग और संग्रहण तथा भुगतान संतुलन सहित विदेशी मुद्रा संसाधनों की मॉनीटरिंग;
  • विभिन्न मूल्य वर्गों के बैंक नोटों और सिक्कों, डाक लेखन समाग्री, डाक टिकटों का उत्पादन और भारतीय आर्थिक सेवा का संवर्ग प्रबंधन, कैरियर आयोजना और प्रशिक्षण।

संगठनात्मक इकाईयाँ

इस समय, आर्थिक कार्य विभाग का कार्य निम्निलिखित प्रभागों/इकाईयों द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से किया जाता हैः-

(विस्तृत सूचना के लिए प्रभाग के नाम पर हाइपरलिंक पर क्लिक करें)

सहायता, लेखा और लेखापरीक्षा प्रभाग

यह प्रभाग बहुपक्षीय/द्विपक्षीय दाता एजेंसियों से ऋणों और अनुदानों के संवितरण, बहुपक्षीय/ द्विपक्षीय दाताओं को ऋणों का शोधन, वैदेशिक सहायता का लेखांकन, निर्यात संवर्द्धन लेखापरीक्षा और ऋण प्रभागों को प्रबंधन सूचना की आपूर्ति हेतु उत्तरदायी है।

प्रशासन और समन्वय प्रभाग

यह प्रभाग प्रोटोकॉल और राजभाषा नीति के कार्यान्वयन सहित सभी प्रशासनिक और स्थापना संबंधी मामले देखता है।